CAG मुद्दे पर भाजपा एक्सपोज हो गयी: सोनिया गांधी
नई दिल्ली। चौतरफा घोटालों और भ्रष्टाचार से घिरी कांग्रेस सरकार के तेवर आज काफी तीखे दिखे। हमेशा 2 जी मामले पर कोई टिप्पणी ना करने वाली यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी भी आज काफी आक्रामक मूड में दिखायी पड़ी और जमकर भाजपा को खरी-खरी सुनायी। उन्होंने कैग रिपोर्ट पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए मीडिया के सामने कहा कि कैग मु्द्दे पर भाजपा एक्सपोज हो गयी है।
हमेशा कांग्रेस पर तीखा वार करने वाली भाजपा का सच आज लोगों के सामने आ गया है। उसी के नेता ने कैग की ऑडिट रिपोर्ट बदल दी है। वो खुद भ्रष्ट हैं और दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। कैग रिपोर्ट में गड़बड़ी वाली बात कांग्रेस तो नहीं कह रही, कैग रिपोर्ट को तैयार करने वाले खुद लोग घपले की बात कह रहे हैं, इससे साफ है कि बीजेपी दोहरे चरित्र की पार्टी है जो कहती कुछ है और करती कुछ है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीएजी के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ऑडिटर आरपी सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि 2जी घोटाले की रिपोर्ट में जरूरत से ज्यादा घाटा बताया है जिसके लिए जिम्मेदार हैं लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी। उन्होंने ही जानबूझकर रिपोर्ट को बदल दिया।












Click it and Unblock the Notifications