अफजल को फांसी दी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

afzal-guru
श्रीनगर। मुंबई हमले के आरोपी कसाब को फांसी दिये जाने के बाद संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को फांसी देने की भी मांग की जा रही है। जिसके बारे में अलगाववादी पार्टी जेकेएलएफ (जम्‍मू कश्‍मीर लिबरेशन फ्रंट) ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफजल को फांसी दी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गौरतलब है कि कश्‍मीर के कई संगठन पहले भी अफजल का समर्थन कर चुके हैं।

जेकेएलएफ के अलावा नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव मुस्‍तफा कमाल ने कल शाम एक इंटरव्‍यू में कहा कि अगर सरकार ने अफजल को फांसी दी तो कश्‍मीर में फिर से हिंसा शुरू हो जाएगी। अफजल का समर्थन करते हुए उन्‍होने कहा है कि वह सीधे तौर पर इस हमले में शामिल नहीं था। उन्‍होने कसाब को फांसी दिये जाने के बारे में कहा कि कसाब को सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के कारण फांसी दी गयी है लेकिन अगर उसकी जगह कोई गैर मुस्लिम होता तो उसे सजा न मिलती। अफजल को माफी देने के लिए हमने भारत सरकार से अपील की है अगर उसे फांसी हुई के इसके भयंकर परिणाम होंगे।

मुस्‍तफा कमाल जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री के चाचा हैं जिन्‍होने कुछ समय पहले ही यह बयान दिया था कि कश्‍मी‍रियों की असली दुश्‍मन पाकिस्‍तान नहीं बल्कि भारत है। वहीं जेकेएलएफ के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद यासिन ने कहा है‍ कि कसाब को मौत की सजा दिये जाने के बाद कुछ कांग्रेसियों और भाजपा नेताओं ने अफजल को फांसी देने की मांग की है जिससे कश्‍मीरियों में चिंता है। अगर सरकार ऐसा करती हैं तो कश्‍मीर में फिर से हिंसा प्रारम्‍भ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+