2G: जोशी ने कहा कि मुझे बदनाम कर रही है कांग्रेस
नई दिल्ली। एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी सवालों के घेरे में हैं। उन पर 2 जी मामले में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट तैयार करने वाले एक पूर्व अधिकारी आरपी सिंह ने कैग रिपोर्टो में हेरा-फेरी का आरोप लगाया है।
जिस का खंडन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि सिंह भी कांग्रेस से मिल गये है और यह जानबूझकर मुझे और लोक लेखा समिति जैसी संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश है।
मालूम हो कि शुक्रवार को सीएजी के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ऑडिटर आरपी सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि 2जी घोटाले की रिपोर्ट में जरूरत से ज्यादा घाटा बताया है जिसके लिए जिम्मेदार हैं लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी। उन्होंने ही जानबूझकर रिपोर्ट को बदल दिया।
जिस पर आज संसद में कांग्रेस ने काफी बवाल किया। कांग्रेस की ओर से गिरिजा व्यास ने कहा कि सिंह की बातों में कितनी सच्चाई है इसकी जांच होनी चाहिए ,हमेशा सरकार पर टिप्पणी करने वाली भाजपा आज शांत क्यों हैं?













Click it and Unblock the Notifications