2जी: पर्दे में रहने वाले नकाब नहीं उठाया करते

आपको बता दें कि कैग रिपोर्ट को लेकर अब सो थोड़ी देर पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कैग मु्द्दे पर भाजपा एक्सपोज हो गयी है। भाजपा का सच आज लोगों के सामने आ गया है। उसी के नेता ने कैग की ऑडिट रिपोर्ट बदल दी है। वो खुद भ्रष्ट हैं और दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। जिसके बाद भाजपा की ओर से यह प्रतिक्रिया आयी है।
यह सारा झगड़ा सीएजी के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ऑडिटर आरपी सिंह के एक खुलासे के बाद मचा है। उन्होंने शुक्रवार को इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि 2जी घोटाले की रिपोर्ट में जरूरत से ज्यादा घाटा बताया है जिसके लिए जिम्मेदार हैं लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी। उन्होंने ही जानबूझकर रिपोर्ट को बदल दिया।
जिसके कारण कैग रिपोर्ट पर कांग्रेस आज काफी गु्स्सायी हुई है और मामले की जांच की बात कह रही है जबकि भाजपा ने सिंह के सारे आरोपों को बेुनियाद बताया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी कहा है कि सीएजी के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ऑडिटर आरपी सिंह कांग्रेस से मिल गये है और यह जानबूझकर मुझे और लोक लेखा समिति जैसी संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश है।












Click it and Unblock the Notifications