भारत की पवित्र भूमि पर क्‍यों दफनाया कसाब को?

Why Kasab buried in India
नई दिल्‍ली। 26/11 2008 को समुद्र के रास्‍ते मुंबई में घुस कर 11 आतंकियों के साथ अजमल कसाब ने 170 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। देश में खून की होली खेलने वाले इस पाकिस्‍तानी आतंकवादी को पुणे के यरवदा जेल में दफना दिया गया। इस ऑपरेशन को सरकार ने ऑपरेशन एक्‍स का नाम दिया, जिसे बराक ओबामा के ऑपरेशन लादेन की तर्ज पर अंजाम दिया गया। सवाल यह उठता है कि भारत की पवित्र भूमि पर कसाब को क्‍यों दफनाया गया।

यह सवाल वनइंडिया के साथ-साथ पाकिस्‍तान में भारत के उच्‍च आयुक्‍त रहे जी पार्थसार्थी ने उठाया है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने गुपचुप ढंग से ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। अचानक पूरी दुनिया को लादेन के मारे जाने की खबर मिली। उसके बाद ओबामा सरकार ने ओसामा का शव किसी भी देश की धरती पर दफनाने से इंकार कर दिया।

अंत में अमेरिकी सरकार ने उसके शव को समुद्र की गहराई में फेंक दिया गया। लेकिन भारत सरकार ने कसाब को सुबह साढ़े सात बजे फांसी दी और 10 बजे तक पुणे के यरवदा जेल में ही दफना दिया गया। वो भी एक दम गुपचुप तरीके से। सरकार का दावा है कि कसाब को फांसी में एक भी कानून का उल्‍लंघन नहीं किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री का दावा है कि उन्‍होंने पाकिस्‍तान से कसाब का शव लेने के लिये पूछा था, लेकिन पाक ने इंकार कर दिया, इसीलिये उसे यहां दफना दिया गया।

खास बात यह है कि किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक सरकार से यह सवाल नहीं किया कि आखिर कसाब को भारत की पवित्र भूमि में क्‍यों जगह दी गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+