एनडीए ने ममता पर नहीं दिखायी ममता, FDI पर मांगी चर्चा

Mamata Banerjee
नई दिल्ली। एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस FDI मुद्दे पर अलग-थलग पड़ गयी है। पार्टी सुप्रीमो ममता बैनर्जी ने इस मसले पर एनडीए से समर्थन मांगा था लेकिन एनडीए ने इस मुद्दे पर उसका साथ देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद ममता बैनर्जी अब अकेले पड़ गयी हैं तो वहीं एनडीए ने FDI मु्दे पर संसद के दोनों ही सदनों में चर्चा के लिए प्रस्ताव लाने का फैसला किया है और वोटिंग कराने की बात कही है।

मालूम हो कि गुरूवार यानी 22 तारीख से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले ही ममता बैनर्जी ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला कर चुकी है। इसलिए एनडीए पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एनडीए ने पहले कह रखा है कि वो अविश्वास प्रस्ताव के लिए अन्य घटक दलों के साथ बात करेगा लेकिन उसने ममता बैनर्जी के साथ जाने पर फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

मालूम हो कि एफडीआई को ही लेकर तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने यूपीए का साथ छोड़ा था। पहले उसने इस मसले पर मुलायम सिंह यादव और मायावती से समर्थन मांगा था।

लेकिन दोनों ने ही ममता का साथ नहीं दिया देखते हैं देखते हैं इस बार संसद में ममता के साथ कोई आता भी है या नहीं हमेशा की तरह ममता इस बार भी अलग-थलग पड़ जाती है। कुल मिला कर उम्मीद की जा रही है कि शीतकालीन सत्र काफी गर्मा-गर्म रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+