नरेंद्र मोदी ने पूछा कब आयेगा अफजल गुरु का नंबर

Narendra Modi
अहमदाबाद। मुंबई आतंकी हमले के मुख्‍य आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिये जाने के बाद गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार को पूछा है कि अब अफजल गुरु का नंबर कब आयेगा।

नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्‍यम से पूछा है कि कसाब को फांसी देकर सरकार ने अच्‍छा काम किया है, लेकिन अब अफजल गुरु को फांसी कब दी जायेगी। मोदी के अलावा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब जल्‍द ही संसद हमले के मुख्‍य आरोपी अफजल गुरु को भी फांसी दी जानी चाहिये। कुल मिलाकर देखा जाये तो अब देश के नेताओं ने अफजल गुरु पर राजनी‍ति शुरू हो चुकी है।

वहीं देश के राजनीतिक विशेषज्ञों का कहा है कि दिग्विजय सिंह का यह बयान हलके में नहीं लिया जाना चाहिये। इससे पता चलता है कि कहीं न कहीं केंद्र सरकार ने गुरु की फांसी की तैयारी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह 7:26 बजे पुणे की जेल में कसाब को फांसी दी गई। इसके बाद देश में जश्‍न की लहर दौड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+