लश्कर ने कसाब को दी सलामी, भारत को चेतावनी

पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता इंसानुल्लाह एहसान ने कहा कि तालिबान कसाब को अपना हीरो मानता है और कसाब बनना तो लश्कर के हर जवान का सपना है। प्रवक्ता ने कहा कि खबर सुन कर उन्हें धक्का जरूर पहुंचा था, लेकिन सथ ही फक्र भी महसूस हुआ।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से टेलीफोन पर बातचीत में लश्कर के प्रवक्ता ने कहा कि कसाब को फांसी देकर भारत सरकार यह नहीं सोचे कि उसने जंग जीत ली है, अभी 26/11 जैसे कई हमले और होने हैं, उसके लिये भारत तैयार रहे।
वहीं भारत सरकार ने बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को ज्यादा सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिये हैं। साथ ही देश के आंतक निरोधी दस्तों व खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। केंद्र ने सभी राज्यों के गृह सचिवों से सीधे संपर्क कर सभी राज्यों में अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
जारी होगा सद्दाम की तरह कसाब की फांसी का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications