फांसी से नहीं डेंगू से मरा है कसाब!

मुंबई। बुधवार सुबह से एक खबर ने सबको हैरान कर दिया कि आंतकी कसाब को आज सुबह फांसी पर लटका दिया गया लेकिन ट्विटर पर इस बारे में अलग ही बाते की जा रही है।। कुछ लोग ट्विटर पर ऐसे हैं जिन्होंने कसाब की मौत पर सवालिया निशान लगा दिये हैं। समाज के कुछ संभ्रात लोगों ने लिखा है कि कसाब फांसी से नहीं बल्कि डेंगू से मरा है। और अपने आप को हीरो बनाने के लिए कांग्रेस ने कहा कि कसाब को फांसी दे दी गयी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर आयी थी कि अजमल कसाब को डेंगू हो गया है।

ट्विटर पर Pawan Durani ‏@pawandurani,Transfer Pricing ‏@ArmsLengthTP,rohit roy ‏@rohitroy500, ,иєєℓ ѕσиι ... ‏@iNeelSoni ने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा है कि कसाब फांसी से नहीं डेंगू से मरा है।

वैसे भी कसाब को फांसी की खबर बड़ी ही चौंकाने वाली है क्योंकि लंबे अरसे से पेंडिग पड़े फांसी के फैसेल को अचानक ले लेना सवालिया निशान लगाता है। मालूम हो कि मुंबई हमलों में एक मात्र पकड़े गये जिंदा आतंकी आजमल कसाब को आज सुबह पुणे जेल में फांसी दे दी गयी है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जो आज सुबह आठ बजे हुई। अपनी प्रेस वार्ता में आर आर पाटिल ने कहा कि मुंबई पर हमला देश की अस्मत पर हमले जैसा था इसलिए कसाब को उसकी सजा मिली। अजमल कसाब की फांसी मुंबई हमलों के शहीदों को श्रद्धाजंलि है।

लेकिन लोगों के इस तरह से ट्वीट से कसाब की मौत पर प्रश्न खड़े कर दिये हैं। खैर जो भी हो कसाब की मौत हो गयी यह एक बड़ी खबर है चाहे उसके पीछे कारण कुछ भी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+