कसाब को फांसी शहीदों को श्रद्धांजलि है: पाटिल
अपनी प्रेस वार्ता में आर आर पाटिल ने कहा कि मुंबई पर हमला देश की अस्मत पर हमले जैसा था इसलिए कसाब को उसकी सजा मिली। अजमल कसाब की फांसी मुंबई हमलों के शहीदों को श्रद्धाजंलि है।
मालूम हो कि मुंबई आंतकी हमलों में पकड़े गये मुख्य आरोपी अजमल कसाब को बुधवार सुबह साढ़े सात बजे फांसी दे दी गयी है। क्योंकि फांसी पूणे के यरवादा जेल में ही दी जाती है इसलिए कल कसाब को यरवादा जेल लाया गया था जहां आज सुबह साढ़े सात बजे उसे फांसी पर लटका दिया गया।
मालूम हो कि कसाब ने राष्ट्रपति से फांसी ना दिये जाने की गुहार लगाई थी जिसके बाद नियमों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन की तरफ से गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में राय मांगी गई थी। जिसे गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया था
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते 29 अगस्त को कसाब की फांसी की याचिका को खारिज कर 2008 में हुए मुंबई हमले के लिये उसे गुनहगार करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद कसाब ने राष्ट्रपति के पास याचिका भेजी थी। जिसे प्रणब मुखर्जी ने खारिज कर दिया और कसाब को फांसी हो गयी।
मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में अकेला कसाब ही जिंदा गिरफ्तार किया जा सका था। हमले को अंजाम देने में शामिल रहे बाकी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।













Click it and Unblock the Notifications