कसाब को फांसी सरकार का सही कदम: बीजेपी

नई दिल्ली। हमेशा कसाब को लेकर यूपीए की आलोचना करने वाली भाजपा सरकार ने कसाब की फांसी के लिए सरकार की तारीफ की है। भाजपा ने कहा कि आखिरकार कसाब को फांसी देर से हुई लेकिन हो तो गयी , यह सरकार का सही कदम है।

इस कदम से उन मासूम लोगों की आत्मा को जरूर शांति मिलेगी जो कि मुंबई हमले में बिना किसी वजह से कसाब और उसके साथियों के हाथों मारे गये थे। भाजपा ने कहा कि देश का यह कदम उन तमाम दहशत गर्तों के लिए सबक है जो अपनी मनमानी से कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।

मालूम हो कि मुंबई आंतकी हमलों में पकड़े गये मुख्य आरोपी अजमल कसाब को बुधवार सुबह साढ़े सात बजे फांसी दे दी गयी है। टीवी चैनलों पर आ रही खबर के मुताबिक आज सुबह साढ़े सात बजे पूने के जेल में कसाब को फांसी दी गयी है। मालूम हो कि कसाब की मर्सी अपील को मंगलवार को प्रणब मुखर्जी ने खारिज कर दिया था जिसके बाद ही कसाब को पुणे के यरवदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। और बिना कोई हल्ला मचाये कसाब को आज फांसी पर लटका दिया गया।

मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे। उल्‍लेखनीय है कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में अकेला कसाब ही जिंदा गिरफ्तार किया जा सका था। हमले को अंजाम देने में शामिल रहे बाकी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+