आतंकवादी कसाब की फांसी के बाद भारत पाक सीमा पर हाई अलर्ट

इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्रालय में चल रही बैठक में प्रत्येक राज्य के गृहमंत्री से कह दिया गया है कि राज्यों में प्रशासन को मुस्तैद रखा जाय जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कसाब की फांसी के बाद यह कहा जा रहा है कि यह पूरी दुनिया के लिए जवाब है कि हम देश के खिलाफ किसी भी आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकते। भारत पाकिस्तान सीमा पर हाई अलर्ट के बाद ही बड़े शहरों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कसाब को फांसी देने वाले यरवदा जेल के अधिकारियों का कहना है कि उसने फांसी से पहले किसी प्रकार की इच्छा व्यक्त नहीं की। वह फांसी दिये जाने की बात पर तनाव में था और परेशान दिखाई दे रहा था। जब उससे उसकी आखिरी ख्वाहिश पूछी गयी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसकी आंखों में मौत का खौफ दिख रहा था। वह मरना नहीं चाहता था। गौरतलब है कि उसने भारत के राष्ट्रपति के सामने दया याचिका भी दाखिल की थी। लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications