क्या कब्र खोद कर निकालेंगे कसाब का शव?

कसाब को फांसी देने के बाद केंद्र सरकार अब अपनी ही बातों में फंसती नजर आ रही है। इसमें कोई दो राय नहीं कि कसाब की फांसी से पूरा देश खुश है, लेकिन कई सवाल अभी भी खड़े होते नजर आ रहे हैं। यह तो अच्छा हुआ कि बिना बताये सरकार ने अपने ऑपरेशन एक्स को अंजाम दिया और कसाब को फांसी दे दी। कम से कम उसके बाद की प्रक्रिया को तो समय दिया जाना चाहिये था।
देश के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का कहना है कि कसाब के शव को पुणे के जेल में दफना दिया गया है। उसी के थोड़ी ही देर बाद विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कसाब के शव के बारे में पाकिस्तान को फैक्स भेज दिया गया, जिसका जवाब नहीं आया। यानी पाकिस्तान ने उसके शव को लेने से इंकार कर दिया। हां अभी भी अगर पाकिस्तान या कसाब के परिजन उसका शव मांगेंगे तो सरकार विचार करेगी।
हमारा सवाल यह है कि आखिर सरकार ने इतनी जल्दबाजी में उसके शव को क्यों दफना दिया? और अगर अब कसाब के परिजनों ने शव मांगा तो क्या वो कब्र खोद कर उसका शव निकालेंगे?












Click it and Unblock the Notifications