कसाब को यरवडा जेल में ही दफना दिया गया

kasab
मुंबई। मुंबई हमले के आरोपी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को आज सुबह पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई और वहीं पर उसे दफना दिया गया है। फांसी के बाद पाकिस्‍तान को इस संबंध में सूचना दे दी गयी है। भारत के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इस पर कहा कि हमने इस संबंध में पाकिस्‍तान को सूचना दे दी है। पहले हमने चिट्ठी भेजी लेकिन कोई जवाब न मिलने पर हमने उन्‍हें फैक्‍स भेजा।

इस संबंध में पाकिस्‍तान में रह रहे कसाब के परिवार को सूचना दे दी गई है। आपको बता दे कि कसाब मुंबई हमले का एकमात्र जीवित आतंकी था। जिसे सु्प्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी थी। इसके बाद कसाब के वकील ने राष्‍ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की थी। जिसे राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 5 नवंबर को ठुकरा दिया। जिसके बाद ही कसाब की फांसी पर अंतिम मोहर भी लग गयी थी।

इसके बाद आज 21 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे फांसी दे दी गयी। जिसके बाद यरवडा जेल में ही उसे दफना दिया गया।

इस पूरे मामले में गोपनीयता बरती गयी। महाराष्‍ट्र के गृहराज्‍य मंत्री आर आर पाटिल ने इस बात की पुष्टि की है। उन्‍होने कहा कि यह एक जवाब है उन लोगों के लिए जो भारत को अस्थिर करना चाहते हैं। यह हमला भारत पर था जिसे हम कभी भी स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं। इसके बाद हम उम्‍मीद करते हैं कि पाकिस्‍तान में खुला घूम रहे आतंकियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+