आतंकी अजमल कसाब को फांसी दी गयी

Ajamal Kasab
एक बड़ी खबर आ रही है। मुंबई आंतकी हमलों में पकड़े गये मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फांसी दे दी गयी है। टीवी चैनलों पर आ रही खबर के मुताबिक आज सुबह साढ़े सात बजे पूने के जेल में कसाब को फांसी दी गयी है।

मालूम हो कि कसाब की मर्सी अपील को मंगलवार को प्रणब मुखर्जी ने खारिज कर दिया था जिसके बाद ही कसाब को पुणे के यरवदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

क्योंकि फांसी पूणे के यरवादा जेल में ही दी जाती है। जहां आज सुबह साढ़े सात बजे उसे फांसी पर लटका दिया गया। मालूम हो कि कसाब ने राष्‍ट्रपति से फांसी ना दिये जाने की गुहार लगाई थी जिसके बाद नियमों के मुताबिक राष्‍ट्रपति भवन की तरफ से गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में राय मांगी गई थी। जिसे गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया था
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते 29 अगस्‍त को कसाब की फांसी की याचिका को खारिज कर 2008 में हुए मुंबई हमले के लिये उसे गुनहगार करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद कसाब ने राष्‍ट्रपति के पास याचिका भेजी थी। जिसे प्रणब मुखर्जी ने खारिज कर दिया और कसाब को फांसी हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+