इधर अफजल गुरु, उधर सरबजीत को फांसी की उलटी गिनती शुरू

afzal-guru-sarabjeet
बैंगलोर। भारत सरकार द्वारा मुंबई हमले के एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को फांसी की दिये जाने के बाद लोग अब संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को भी फांसी दिये जाने की मांग कर रहे हैं। जिन पर भारत सरकार द्वारा जल्‍द ही निर्णय लिये जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है। सरकार ने अफजल को ऐसे समय फांसी दी है जब यह मान लिया गया था कि इस तरह का फैसला करने की सरकार में अब बिल्‍कुल भी क्षमता नहीं है।

कसाब को फांसी दिये जाने के बाद पाकिस्‍तान की जेल में बन्‍द भारतीय नागरिक सरबजीत की रिहाई मुश्किल में पड़ सकती है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्‍तान इसका बदला सरबजीत को फांसी देकर लेगा। सरबजीत सिंह पिछले दो दशकों से पाकिस्‍तान की जेलों में बन्‍द हैं। उन पर कथित तौर पर पाकिस्‍तान में बम धमाके करने के आरोप हैं। सरबजीत को रिहा करने के लिए भारत ने पाकिस्‍तान सरकार से आग्रह किया था लेकिन इस पर अब तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया पर अब कसाब की फांसी के बाद सरबजीत सिंह मामले पर पाक सरकार क्‍या फैसला लेती है यह देखने वाली बात होगी।

सरबजीत ने अभी हाल ही में पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पास क्षमा याचिका भेजी है। सरबजीत सिंह के आतंकवादी होने पर अभी संदेह है लेकिन पाकिस्‍तान उसे इसी श्रेणी में रखता है। ऐसे में कसाब की फांसी का असर सरबजीत मुद्दे पर पड़ सकता है।

कसाब को फांसी दिये जाने से सरकार और न्‍याय व्‍यवस्‍था पर भारत के लोगों का फिर से कुछ भरोसा बनेगा। इसके अलावा वोट पाने के लिए कुछ भी करने की सरकार की छवि में भी कुछ हद तक सुधार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+