यूपी में असलहा लेकर पढ़ाने जाते हैं टीचर

Teachers comes with arms in UP schools
देवरिया। उत्‍तर प्रदेश के कई ऐसे शिक्षक हैं जो कक्षा में भी असलहा लेकर जाते हैं। राजधानी लखनऊ के कुछ स्कूलों से लेकर पूर्वांचल के कई जिलों के स्कूलों में शिक्षक यही कर रहे हैं। यह सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यूपी सरकार भी यह मान चुकी है। ऐसे शिक्षकों की निगरानी व खोजबीन के लिए सरकार अब अभियान छेड़ेगी।

बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चौधरी का कहना है कि सरकार के पास इस बात की पक्की जानकारी है कि स्कूलों में कौन-कौन से शिक्षक असलहा लेकर आते हैं तथा कौन शिक्षक कक्षा में भी असलहा लेकर छात्रों को पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि अब अभियान चलाकर उन शिक्षकों को रंगे हाथों पकड़ा जाएगा जो ऐसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि असलहे लेकर अध्यापन करने से शिक्षक की गरिमा और शिक्षा का माहौल दोनों ही माहौल बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी शिक्षक को किसी बात का डर है तो वह सरकार से अपनी शिकायत कर सकता है सरकार उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी लेकिन असलहा लेकर शिक्षण कार्य करना पूरी तरह से गलत है। उनका कहना है कि एक शिक्षक के द्वारा ऐसा किए जाने से छात्रों के कोमल मन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि शासन ने ऐसे शिक्षकों की पहचान कर कार्रवाई का मन बना लिया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के स्तर को ऊंचा बनाने के लिये केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि सौ छात्रों पर खेल एवं विज्ञान विषय के तीन शिक्षकों की तैनाती की कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिये 97 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा सलेमपुर में आंगनबाडी कार्यकॢत्रयों के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कार्यकत्री गरीबों के बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार बेचना बंद कर दें अन्यथा उनका मानदेय रोक दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+