कानपुर में भाई ने की बहन की हत्या

Man killed his sister in Kanpur
कानपुर। आज के दौर में नाते रिश्ते कोई मायने नहीं रखते। बाप बेटे की तथा बेटा बाप की हत्या कर रहा है। भाई-भाई का दुश्मन है। इसी क्रम में कानपुर के बर्रा इलाके में एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी।

हत्या को दुर्घटना का रूप देते हुए भाई ने आस-पास के लोगों को बताया कि उसकी बहन छत से गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। एक ओर परिजन लड़की के अन्तिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे उसी वक्त एक अनजान व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि लड़की की हत्या की गयी है और हत्यारा कोई और नहीं उसका अपना सगा भाई है। जांच पड़ताल में पता चला कि मरने वाली लड़की सोनम अपराधी झुर्री पास की बेटी थी। झुर्री पासी का नाम आते ही मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर के बर्रा इलाके में रहने वाली सोनम(16) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सोनम उस खुंखार बदमाश झुर्री पासी की बेटी थी जिसकी मौत पुलिस मुठभेड़ में हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि बर्रा के धर्मेन्द्र नगर में रहने वाली सोनम की सोमवार देर शाम मौत हो गयी। सोनम के भाई ने राम पासवान ने आस-पास के लोगों को बताया था कि उसकी बहन की मौत बालकनी से गिरने से हुई उसने बताया कि सोनम बालकनी में सफाई कर रही थी उसी वक्त वह नीचे गिर गयी और उसके सिर में चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गयी।

मामला उस वक्त गंभीर हो गया जब देर शाम किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचित किया कि भाई राम पासवान ने अपनी बहन सोनम की हत्या कर दी है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस सोनम के घर जा पहुंची उस वक्त परिजन सोनम के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सोनम के गर्दन और घुटनों पर चोट के निशान मिले। सोनम के शव को देखने के साथ ही पुलिस ने उसे कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर है। पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+