ठाकरे पर फेसबुक कमेंट पर बवाल में केजरीवाल भी कूदे

मुंबई के फलघर इलाके में रहने वाली लड़की शाहीन ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लिखा कि उसके चाचा के अस्पताल पर शिवसैनिकों ने पथराव कर तोड़फोड़ की है। फेसबुक पर पोस्ट आते ही उसी की एक दोस्त ने उस पर लाइ कर दिया। फिर क्या था बात मुंबई पुलिस तक पहुंच गई और पुलिस ने आनन फानन में आकर महिला पुलिस की एक टीम शाहीन और उसकी दोस्त के घर भेज दी। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने तुरंत माफीनामा पोस्ट करने के लिये कहा। क्योंकि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी।
पुलिस से कौन नहीं डरता है। शाहीन ने तुरंत वो पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह बात शिवसैनिकों तक पहुंच गई और आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। रात के करीब 9 बजे 30-40 शिवसैनिक लड़की के चाचा डा. अब्दुल धाधा के अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर तोड़-फोड़ की।
तोड़-फोड़ के आरोप में 9 गिरफ्तार
मंगलवार की सुबह पुलिस ने 9 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया है। उन सभी पर डा. अब्दुल के अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप है। इनके नाम हैं- हेमंत भोसले, जफर शेख, गणेश हरिजन, इमरान खान, मुटकर शेख, मोहन कुमार, संतोष पुजारी, उस्मान खान और रमेश गोवड़ी है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने अस्पताल में घुस कर मरीजों को भी पीटा।
केजरीवाल ने किया पुलिस का विरोध
आईएसी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि उन दो पुलिस अफसरों को बर्खास्त किया जाये, जो लड़कियों को फेसबुक पोस्ट पर गिरफ्तर करने गये थे। केजरलवा का कहना है कि इस तरह से सरकार अपनी बात रखने की आजादी को छीनने का काम कर रही है, जो कि संविधान के विरुद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications