Pics: छठ पूजा के दौरान पटना में भगदड़, 21 की मौत

पटना। साल के सबसे बड़े त्‍योहार छठ पर्व पर बिहार के लोग साल भर की खुशियां मांगने गये थे, लेकिन अचानक हुई भगदड़ ने उन्‍हें जिंदगी भर का गम दे दिया। जी हां छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ देते वक्‍त पटना में गंगा नदी के किनाने सोमवार की शाम भगदड़ मच गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 9 बच्‍चे शामिल हैं।

पटना के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत के मुताबिक अर्घ देने के लिये अदालत घाट पर एक लकड़ी का पुल बनाया गया था, जो कमजोर था और धंस गया। इसके बाद लोगों ने दूसरा रास्‍ता अख्तियार किया जिस समय लोग दूसरे रास्‍ते से जा रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। वहीं लोगों का कहना है कि पुल टूटने के कारण हड़कंप मचा और फिर भगदड़। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक सरकार की ओर से यहां बहुत कम सुरक्षाकर्मी तैनात थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्‍होंने महिलाओं को गिरते हुए देखा।

देर रात मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेसवार्ता करके कहा कि पुल टूटने की वजह से हादसा नहीं हुआ है, बल्कि उस पुल पर भीड़ ज्‍यादा थी और लोग दूसरे रास्‍ते पर चल दिये। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच गृह सचिव को सौंपी गई है। मुख्‍यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की।

उधर इस घटना के तुरंत बाद पटना में तनाव फैल गया। लोग सड़कों पर निकल आये और सरकारी प्रतिष्‍ठानों पर पथराव करने लगे। राजपथ की ओर बढ़ती भीड़ को काबू में करने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

खुशी-खुशी मनाया जा रहा था त्‍योहार

खुशी-खुशी मनाया जा रहा था त्‍योहार

यह तस्‍वीर उस समय की है, जब लोग खुशी-खुशी अपने राज्‍य के सबसे बड़े त्‍योहार को मना रहे थे। लाखों की संख्‍या में लोग गंगा नदी के तट पर सूर्य को अर्घ देने पहुंचे थे।

नीतीश कुमार पहुंचे

नीतीश कुमार पहुंचे

छठ पर्व पर जनता को बधाई देने के लिये मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार खुद गंगा के तट पर पहुंचे। उस समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था।

सूर्य को अर्घ देती महिला

सूर्य को अर्घ देती महिला

यह तस्‍वीर उस समय की है, जब सब कुछ सही चल रहा था और महिलाएं नदी किनाने पानी में उतर कर अर्घ दे रही थीं।

अचानक मची भगदड़

अचानक मची भगदड़

तभी अचानक भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान महिलाएं, पुरुष और बच्‍चे कौर किधर भागा किसी को पता नहीं था। इसी बीच कई बच्चों और महिलाओं समेत 21 लोग भीड़ के नीचे दब कर मर गये।

50 से ज्‍यादा लापता

50 से ज्‍यादा लापता

भगदड़ में 50 से ज्‍यादा लोगों के लापता होने की खबर है। जिन लोगों के बच्‍चे या अपने नहीं मिले, वो रात भर गंगा के तट पर भटकते रहे। यहां तक मंगलवार की सुबह भी लोग अपनो को खोजते नजर आये।

शोक में डूबे परिजन

शोक में डूबे परिजन

इस दर्दनाक घटना के बाद सैंकड़ों परिवार शोक में डूब गये। यूं कहिये कि पूरे बिहार राज्‍य का दिल दहल सा उठा।

मृतकों में बच्‍चे ज्‍यादा

मृतकों में बच्‍चे ज्‍यादा

इस भगदड़ में कुल 21 लोगों की मैत हुई, जिनमें 9 बच्‍चे हैं। बताया जा रहा है कि कई बच्‍चे घायल भी हुए हैं, कई की हालत गंभीर है।

शोक में डूबे परिजन

शोक में डूबे परिजन

इस दर्दनाक घटना के बाद सैंकड़ों परिवार शोक में डूब गये। यूं कहिये कि पूरे बिहार राज्‍य का दिल दहल सा उठा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+