तस्वीरों में: पिता ठाकरे के लिए बेटे उद्दव ने निभायी सारी परंपराये
मुंबई। शनिवार दिन के साढ़े तीन बजे खबर आयी कि महाराष्ट्र का शेर नहीं रहा। जी हां हम बात कर रहे हैं शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की जिन्हें दिल के दौरे के चलते दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। बाला साहब के निधन की खबर से जैसे मुंबई की रफ्तार को रोक दिया। महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में एक शोक लहर फैल गयी। जहां लता जी ने कहा कि ठाकरे जी के जाने से महाराष्ट्र अनाथ हो गया वहीं कई लोगों ने आज मुंबई में बंद का आह्वान कर दिया।
बाल ठाकरे की अंतिम यात्रा में पूरा महाराष्ट्र शामिल हुआ। रविवार शाम को शिवसेना सु्प्रीमो बाल ठाकरे का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवाजी पार्क में करीब शाम 6 बजे बाला साहब को उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उद्धव के चचेरे भाई और बाला साहब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे भी मौजूद थे। उनकी आंखो से छलकते आंसू उनके दिल के दर्द को बयां कर रहे थे।
आईये तस्वीरों के जरिये आपको दिखाते हैं कि किस तरह एक पुत्र उद्दव ठाकरे ने अपने पिता बाला साहब को अश्रपूर्ण विदाई दी और उनकी छलकती आंखों ने हर परंपरा निभायी।

राज और उद्व ठाकरे
गम की इस घड़ी में दोनों कट्टर भाई एक हो गये शायद बाला साहब यही चाहते थे।

रो पड़े राज ठाकरे
राज ठाकरे की आंखो से छलकते आंसू उनके दिल के दर्द को बयां कर रहे थे।

बाल ठाकरे को सम्मान
मुंबई पुलिस ने बाल ठाकरे को 21 गनों की सलामी दी।

गम के साये में उद्दव ठाकरे
अश्रुपूर्ण विदाई लेकिन उद्दव ने निभायी सारी परंपराये

बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार
शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

उद्दव ठाकरे
अपने पिता को मुखाग्नि देने के बाद उनकी चिता पर फूल चढाते उद्दव ठाकरे।

उद्दव ठाकरे
हर परंपरा का पालन बेटे उद्दव ने किया। बाल ठाकरे केवल उद्दव के पिता ही नहीं बल्कि उनके गुरू और मार्गदर्शक भी थे।

उद्दव ठाकरे
अपने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए उद्दव ठाकरे।

बाल ठाकरे
बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार में देश के राजनैतिक दिग्गज पहुंचे। सभी ने बाला साहब को अपनी-अपनी तरह से याद किया।

शिवाजी पार्क पर उद्धव ठाकरे
सोमवार को उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क पहुंचे और वहां उन्होंने पूरे विदविधान के साथ अस्थियां अर्जित कीं।

शिवाजी पार्क में उद्धव
उद्धव ठाकरे अपने पिता की अस्तियां लेकर सीधे मातोश्री गये।

अस्थियां लिये उद्धव
पिता की अस्थियां लेकर मातोश्री जाते उद्धव ठाकरे।












Click it and Unblock the Notifications