सपा ने लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर बढ़ायी राजनीतिक हलचल

कांग्रेस ने राहुल को फ्रंटफुट पर लाकर लोकसभा चुनाव की कमान उन्हें सौंप दी है। वहीं राज्यों में राजनीतिक हालातों का जायजा लेने के लिए चार दर्जन विशेषज्ञों को भेज दिया है जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी। राजनीतिक विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि कांग्रेस लोकलुभावन बजट लाने के बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। हालांकि यूपीए के बड़े नेताओं ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है उनका कहना है कि यूपीए-2 अपना कार्यकाल जरूर पूरा करेगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि मार्च तक राज्यों के राजनीतिक समीकरणों, कमजोरियों और मजबूतियों का ब्यौरा कांग्रेस नेताओं के पास होगा। जिसका विश्लेषण करने के बाद ही पार्टी अपनी नीतियों का निर्माण करेगी। यह आम चुनाव राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इन चुनावों में उनकी सफलता और असफलता ही उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगी। लेकिन वर्तमान हालातों को देखकर तो यह कहा ही जा सकता है कि कांग्रेस के इस युवा नेता के लिए आगे का रास्ता बेहद चुनौतीपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications