26/11 के घावों पर मुशर्रफ ने लगाया मरहम

नई दिल्‍ली। सीमा पार से आकर अंधा-धुंध फायरिंग करके कसाब समेत 11 आतंकियों ने 164 लोगों को मौत की नींद सुला दिया, पूरे देश को घायल कर दिया और अब पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ उन घावों पर मरहम लगाने भारत आये हैं।

pervez-musharraf

शनिवार को दिल्‍ली के एक कार्यक्रम में परवेज मुशर्रफ ने मुंबई हमले को लेकर पाकिस्‍तान सरकार की मुखालिफत की। मुशर्रफ ने कहा कि 26/11 का मुख्‍य आरोपी हाफिज सईद पाक में खुला घूम रहा है और सरकार उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भारत से रिश्‍तों को मधुर बनाये रखना है तो पाकिस्‍तान को 26/11 के पीडि़तों को न्‍याय दिलाना ही होगा।

आगे मुशर्रफ ने अपने पाकिस्‍तान लौटने के बारे में कहा कि मैं सही समय पर पाकिस्‍तान वापस लौटूंगा। अपने वर्तमान जीवन के बारे में मुशर्रफ का कहना है कि मेरा स्विस बैंक में कोई अकाउन्‍ट नहीं है। मैं लेक्‍चर लेता हूं जिसके मुझे पैसे मिलते हैं और मेरा खर्च चलता है। उन्‍होने यह बात स्‍वीकार की कि उनके लंदन में 1450 और दुबई में 3000 स्‍क्‍वायर फीट का एक फ्लैट है।

भारत पाक सम्‍बंधों के बारे में उनका कहना है कि दोनों देशों को आपस में संस्‍कृति, धार्मिक और मेडिकल टूरिज्‍म को बढ़ाया जाना च‍ाहिए। उन्‍होने कहा कि पाकिस्‍तान की सेनाएं भारत से सुलह करना चाहती हैं। तनाव किसी के भी हित में नहीं है क्‍योंकि दोनों ही देश परमाणु सम्‍पन्‍न हैं। उन्‍होने कश्‍मीर समस्‍या का हल निकालने पर भी जोर दिया और कहा कि इस मसले पर दोनों देशों को संयम से काम लेना चाहिए। उन्‍होने इससे इनकार किया कि पाकिस्‍तान की सेना कश्‍मीर मुद्दे का हल नहीं चाहती है। पाकिस्‍तान के वर्तमान हालातों के बारे में उनका कहना है कि पाक तबाही के रास्‍ते पर जा रहा है। वहां के नागरिक सेना से देश को बचाने की अपील कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर कोई ध्‍यान नहीं दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+