पाकिस्‍तान के फैन हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

nitish-kumar
पटना। भले ही भारत के लोग पाकिस्‍तान को अपना दुश्‍मन देश मानते हों लेकिन अपनी एक सप्‍ताह की पाक यात्रा के बाद बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पा‍क के फैन हो गये हैं। उनका कहना है कि पाक यात्रा के दौरान उन्‍हें जो स्‍नेह और सम्‍मान मिला है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्‍होने बताया कि पाकिस्‍तान के लोगों में भारत के प्रति सदभावना है और वो हमारे साथ अच्‍छे संबंधों के पक्षधर हैं।

अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्‍होने कहा कि जब मैनें गवर्नमेंट कालेज यूनिवर्सिटी, लाहौर में दोनों देशों के बीच आपसी दुश्‍मनी भुलाकर गरीबी और भूख को मिटाने की बात कही तो प्रोफेसर, बुद्धजीवियों और छात्रों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया। नीतीश ने कहा कि पाकिस्‍तान के लोग बिहार के सुशासन, सामाजिक परिवर्तन और ग्रामीण सशक्तिकरण के बारे में जानना चाहते हैं। बिहार के मुख्‍यमंत्री ने पाकिस्‍तान के सिंध और पंजाब प्रांत के मुख्‍यमंत्रियों को भारत आने का निमंत्रण भी दे दिया है।

पाकिस्‍तान की तारीफ करते हुए उन्‍होने कहा कि वहां मोहनजोदाड़ो में पुरातात्विक अवशेषों का संरक्षण बेहतर ढंग से किया गया है। नीतीश ने कहा कि मैंने अपनी यात्रा में वहां की लोकतंत्र समर्थक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम), तहरीक ए इंसाफ और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।

उन्‍होने बताया कि मैं पाकिस्‍तान की यात्रा करने वाला दूसरा मुख्‍यमंत्री हूं। मैंने पाक राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान से मुलाकात की जो कि मेरे लिए यादगार हैं। मैंने पाकिस्‍तान में पोलियो के उन्‍मूलन के अभियान पर भी बात की। नीतीश कुमार 9 से 16 नवंबर तक पाकिस्‍तान की यात्रा पर थे। बिहार वापस लौटने पर जेपी नारायण हवाई अड्डे पर उनका उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जद(यू) और भाजपा नेताओं ने भव्‍य स्‍वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+