मुलायम सिंह यादव के पुजारी तांत्रिक रमेश तिवारी की हत्या

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रशासन को सख्त आदेश दिए कि हत्या का शीघ्र खुलासा किया जाए। जौनपुर के सरपतहां इलाके में रहने वाले तांत्रिक रमेश चन्द्र तिवारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी इस दौरान उनके भाई को भी गोली लगी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हमलावर पुलिस की वर्दी में आये थे। पुलिस का कहना है कि सरपतहां इलाके के अचगांव में श्री तिवारी सुबह अपने घर के सामने कुछ लोगों के साथ बैठे थे।
पीछे से पुलिस वर्दी में आये दो बदमाशों ने अंधाधुंध गोली चलाई जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश फायरिंग करते हुये फरार हो गये। तिवारी को सुलतानपुर के जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। चिकित्सकों के अनुसार उनके भाई राजेश तिवारी की हालत नाजुक है।
बताया जा रहा है कि हत्या का कारण गांव में प्रधानी का चुनाव है। घटना से गांव में तनाव और दहशत है। सूत्रों की मानें तो तिवारी तंत्र विद्या के बड़े जानकार थे और उनके पास वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राजनेताओं का आना जाना लगा रहता था। सूत्र बताते हैं कि तिवारी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पारिवारिक पुजारी थे।
घटना की जारी राजधानी लखनऊ पहुंचते ही पुलिस के आला अधिकारी जौनपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अरुण कुमार ने घटनास्थल ऊंचगांव पहुंचकर जिले के पुलिस अधीक्षक तथा एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि इस घटना का शीघ्र खुलासा करें। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जिसके लिए पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications