इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन को अब अन्‍तर्राष्‍ट्रीय समर्थन

UK-based NRIs support Hazare, Kejriwal
लंदन। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ बिगुल बजाकर आम आदमी को एकजुट करने वाले इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन को अब अन्‍तर्राष्‍ट्रीय समर्थन मिलना प्रारम्‍भ हो गया है। अब इसके समर्थन में अप्रवासी भारतीय भी खड़े हो गये हैं। इंग्‍लैंड में रह रहे अप्रवासी भारतीयों ने आईएसी जीबी ( इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन-ग्रेट ब्रिटेन) ग्रुप बनाया है। जिसके अनुसार वह आगामी 17 नवंबर को एक मीटिंग करने जा रहे हैं। मीटिंग में ही आईएसी को समर्थन देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। यह मीटिंग लंदन के एक बिजनेस मैनेजमेंट कालेज के प्रीमियर हाउस में आयोजित की जाएगी।

आईएसी के अप्रवासी समर्थकों का कहना है कि हम भ्रष्‍टाचार का विरोध करने वाले अरविंद केजरीवाल और अन्‍ना हजारे का पूरा समर्थन करते हैं। हम जानते हैं कि अब दोनों के रास्‍ते अलग-अलग हैं लेकिन हम उम्‍मीद करते हैं कि दोनों फिर एक साथ आयेंगे क्‍योंकि हम सभी की मंजिल एक है।

इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन ग्रेट ब्रिटेन की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हम कोशिश कर रहे हैं कि शनिवार को हमारी होने वाली मीटिंग में वीडियों कांफ्रेसिंग के द्वारा अरविंद केजरीवाल हमें सम्‍बोधित करें क्‍योंकि इससे हमे उनसे जुड़ने में सहायता मिलेगी। आईएसी (जीबी) ने अपने संगठन से लोगों को जोड़ने के लिए एक नंबर (07973 309 185) भी जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+