मनमोहन के मनमोहक डिनर पर तय होगी रणनीति

इस दौरान पार्टी नेताओं से विपक्ष के हमलों से बचने के लिए रणनीति तैयार करने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा। गौरतलब है कि संसद का शीत कालीन सत्र 22 नवंबर से प्रारम्भ हो रहा है जो एक महीने तक चलेगा। डिनर पार्टी में सत्र के सुचारू रूप से चलाने के मुद्दे पर भी बातचीत की जाएगी। कहा जा रहा है एफडीआई पर चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रही कांग्रेस शीतकालीन सत्र के प्रारम्भ होने से पहले पूरी तैयारी कर लेना चाहती है। इसके पहले भी मनमोहन सिंह ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को भी मीटिंग के लिए बुलाया था।
वामदलों द्वारा मत विभाजन के नियमो के तहत संसद मे चर्चा कराने के नोटिस दिया है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव लाने से आशंकित प्रधानमंत्री सरकार को समर्थन देने वाले दलों के मध्य सामंजस्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि एफडीआई (FDI) पर कांग्रेस ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है, पिछले दिनों रामलीला मैदान में हुई रैली में यह कहा गया था कि हम देश हित में कड़े निर्णय ले रहे हैं और आगे भी लेते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications