गुजरात में लोकतंत्र नहीं, सिर्फ नफरत की राजनीति हो रही है

narendra-modi
अहमदाबाद। गुजरात में लोकतंत्र नहीं है बल्कि पिछले 10 वर्षों से सिर्फ नफरत की राजनीति हो रही है। प्रदेश में एक अधिकारी दूसरे से सम्‍पर्क नहीं कर पा रहा है। सभी के फोन टैप किये जा रहे है। यह कहना है गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठाने वाले आईपीएस ऑफिसर संजीव भट्ट की पत्‍नी श्‍वेता भट्ट का। उन्‍होने यह भी कहा कि हम सभी की जिम्‍मेदारी बनती है‍ कि प्रदेश का माहौल भयमुक्‍त बनायें। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्‍वेता मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं।

हिरासत में मौत के 20 वर्ष पुराने मामले का सामना कर रहे संजीव भट्ट की पत्‍नी श्‍वेता ने मोदी के खिलाफ खुलकर बोलते हुए कहा कि गुजरात सिर्फ एक व्‍यक्ति की जागीर नहीं है। उन्‍होने यह आरोप भी लगाया कि उनके घर की जासूसी की जा रही है और घर आने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति पर नजर रखी जा रही है। पिछले वर्ष फर्जी शपथ पत्र मामले में गिरफ्तार किये गये अपने पति संजीव के समर्थन में वह खुलकर सामने आयी। अपने पति की गिरफ्तारी के वक्‍त उन्‍होने आशंका जतायी थी कि हिरासत में उनकी हत्‍या भी की जा सकती है अत: इस संबंध में उन्‍होने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था।

श्‍वेता भट्ट ने यह बयान एक गैर सरकारी संगठन के कार्यक्रम में दिये। ऐसा माना जा रहा है कि राजनीति में उतर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्‍होने जमकर मोदी के कार्यकाल की निंदा की और मोदी द्वारा अफसरों पर दबाव बनाने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+