हिन्दु-मुस्लिम सब कर रहे बाला साहब के लिये प्रार्थनाएं
मुंबई। बाल ठाकरे की छवि एक कट्टर हिन्दूवादी नेता के रूप में रही हो, लेकिन मुंबईवासी यह अच्छी तरह जानते हैं कि वे कभी भी मुसलमानों के खिलाफ नहीं रहे, उन्होंने सिर्फ पाकिस्तान की मुखालिफत की, वो भी सिर्फ आतंकवाद की वजह से। यही कारण है कि मुंबई में हिन्दू-मुसलमान सब मिलकर बाल ठाकरे के बेहतर स्वास्थ्य के लिये प्रार्थनाएं कर रहे हैं। वहीं मातोश्री में अभी भी सुरक्षा चाकचौबंद है और सैंकड़ों शिवसैनिकों ने अपने बाला साहब के लिये पूरी रात सड़क पर बितायी।
सबसे पहले हम आपको मातोश्री ले चलते हैं, जहां सुरक्षा घेरा जस का तस है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम इसलिये भी किये गये हैं, क्योंकि बाला साहब को देखने के लिये वीवीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। ठाकरे परिवार के सभी लोग इस समय बाला साहब के साथ हैं। लीलावती अस्पताल की टीम उनका इलाज कर रही है। बॉलीवुड की हस्तियों का आना-जाना अभी भी लगा हुआ है। इस बीच अमिताभ बच्चन एक बार फिर ठाकरे का हाल लेने मातोश्री पहुंचे।
मातोश्री के बाहर रात भर सैंकड़ों शिवसैनिक जमे रहे। आलम यह था कि रात को कई कार्यकर्ता सड़क पर ही अंगोछा व चादर बिछा कर सो गये। यही नहीं कई पुलिसकर्मी भी जब खड़े-खड़े थक गये तो वहीं जमीन पर लेट गये। बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे ने सभी से जब संयम बरतने के लिये कहा, तो शिवसैनिक ठंडे पड़ गये और शांति पूर्वक बैठ गये। खबर है कि दोपहर 2 बजे ठाकरे का अलगा हेल्थ बुलेटिन जारी किया जायेगा।
देखें आगे की खबर तस्वीरों में

मातोश्री के बाहर सुरक्षा
बाला साहब की तबियत बिगड़ने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार की मदद से रैपिड ऐक्शन फोर्स बुला ली। साथ ही मुंबई के कमिश्नर ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दीं।

मातोश्री के बाहर सुरक्षा
दिन भर तैनात रहने के बाद रात को जब पुलिसवाले थक गये तो रात को यहीं मातोश्री के बाहर थोड़ी-थोड़ी देर के लिये बारी-बारी से सो गये।

बाला साहब के लिये प्रार्थना
मुंबई के कई घरों में, शिवसेना के कार्यालयों में और सड़कों पर पंडाल लगाकर गुरुवार को दिन भर प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा।

बाला साहब के लिये प्रार्थना
मुंबई के कई घरों में, शिवसेना के कार्यालयों में और सड़कों पर पंडाल लगाकर गुरुवार को दिन भर प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा।

बाला साहब के लिये प्रार्थना
मुंबई के कई घरों में, शिवसेना के कार्यालयों में और सड़कों पर पंडाल लगाकर गुरुवार को दिन भर प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा। इस दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने भी ठाकरे के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये दुआ मांगी।

बॉलीवुड की हस्तियां पहुंचीं
बाल ठाकरे का बॉलीवुड से हमेशा से जुड़ाव रहा है। यही कारण है कि उनकी तबियत बिगड़ने पर कई जगह शूटिंग रोक दी गईं और तमाम बॉलीवुड कलाकार उन्हें देखने पहुंचे।

उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया
गुरुवार की शाम शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मातोश्री से बाहर आकर कहा कि बाला साहब की तबियत में सुधार हो रहा है। लोगों की दुआओं का असर हो रहा है।

राज ठाकरे
मनसे अध्यक्ष व बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे पूरे समय मातोश्री में बने हुए हैं। उन्होंने भी कई बार बाहर आकर लोगों से धैर्य रखने की अपील की।

स्मिता ठाकरे
ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने भी लोगों से कहा कि वो उनके ससुर के लिये प्रार्थना करें। उम्मीद है वो जल्द ठीक हो जायेंगे।

मातोश्री के बाहर भीड़
दिन भर मातोश्री के बाहर भीड़ इसी तरह जमी रही। सभी के दिल में सिर्फ एक ही आस है, उनके बाला साहब जल्द अच्छे हो जायें।

मातोश्री के बाहर भीड़
दिन भर मातोश्री के बाहर भीड़ इसी तरह जमी रही। सभी के दिल में सिर्फ एक ही आस है, उनके बाला साहब जल्द अच्छे हो जायें। दिन भर की थकान के बाद लोग रात को यहीं सड़क पर सो गये।












Click it and Unblock the Notifications