मेरे बाबा पूरी तरह से ठीक हैं: उद्धव ठाकरे

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया बस यही कहा कि बाल ठाकरे की हालत अब पहले से ठीक है। यह भी खबर है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली से हटा लिया गया है। खैर अभी भी मातोश्री के सामने लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस समय ठाकरे हाउस के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।
क्या आम और क्या खास सभी को बाल ठाकरे की सेहत की चिंता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने लोगों से अपील की है कि वो घर के सामने भीड़ ना लगाये। बाल ठाकरे के हाल को देखते हुए कल मुंबई की सारी दुकानें बंद रही। फिल्म वालों ने शूटिंग रोक दी तो वहीं कल लोगों ने मुंबई में भाई-दूज का त्यौहार भी धूम-धाम से नहीं मनाया और तो और लोग बाल ठाकरे की सेहत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि बाल ठाकरे की सेवा करने के लिए उनके भतीजे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी इस समय मातोश्री में मौजूद हैं उनकी ओर से भी कहा गया है कि उनके चाचा की हालत पूरी तरह से सही है।












Click it and Unblock the Notifications