बाल ठाकरे की हालत स्थिर, मुंबई में शूटिंग बंद

वहां मातोश्री में शिवसैनिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उद्धव ठाकरे ने बाहर आकर सभी कार्यकर्ताओं से शांति बनाये रखने की अपील की है। हालांकि इसके बावजूद शिवसैनिक पूरे मुंबई में घूम-घूम कर दुकाने बंद करवा रहे हैं।
मुंबई में कई जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मुंबई में लोकल ट्रेनें भी काफी खाली-खाली चल रही हैं। तमाम लोग तो सुबह घर से निकले ही नहीं।
3 बजे के हेल्थ बुलेटिन का इंतजार
वहीं मातोश्री में सभी लोग डॉक्टरों द्वारा जारी किये जाने वाले 3 बजे के हेल्थ बुलेटिन का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक संजय राउत से प्राप्त खबर के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। उधर ट्विटर फेसबुक पर भी लोग बाला साहब के जल्द स्वस्थ्य होने के लिये प्रार्थना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications