मुंबई में घूम-घूम कर दुकाने बंद करवा रहे शिवसैनिक

वैसे देर रात बाला साहब की तबियत नाजुक होने की खबर मिलने के बाद मुंबई के अधिकांश इलाकों में दुकानें खुली ही नहीं। जो थोड़ी बहुत दुकाने व मॉल खुले भी उन्हें शिवसैनिकों ने बंद कराना शुरू कर दिया है। शिवसैनिकों ने अब तक जिन इलाकों में दुकानें बंद करवायी हैं उनमें वकोला, शिवाजीनगर, चेंबुर, नवी मुंबई, अंधेरी, बांद्रा, खाओगली, आदि इलाके शामिल हैं। कई अन्य इलाकों से भी बंद की खबर आयी है।
शिवसैनिकों ने सुबह-सुबह कई इलाकों में स्थित मॉल में भी जाकर आज बंद रखने की हिदायत देकर आये हैं।
हम आपको बता दें कि बाल ठाकरे इस समय मातोश्री में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबियत बिगड़ने की खबर के बाद सैंकड़ों शिवसैनिक मातोश्री के बाहर एकत्र हो गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications