चिदंबरम ने कहा कि फोटोग्राफर को रिहा करो

चिदंबरम ने कहा कि जब मीडिया में यह खबरें आयी तो मुझे पता चला। इसके पहले मुझे इस संबंध में किसी ने नहीं बताया। मैं हैरान हूं कि सिर्फ फोटो लेने पर उसे गिरफ्तार किया गया। मैं नहीं जानता कि उसे क्यों गिरफ्तार किया गया? मैंने अपने कार्यालय से तमिलनाडु पुलिस कार्यालय से संपर्क कर उसे तत्काल रिहा करने के लिए कह दिया है।
पुलिस के अनुसार यह आमिर नाम का 34 वर्षीय शख्स वित्तमंत्री का फोटो लेने का प्रयास कर रहा था जिसके पास दिल्ली से दुबई का प्रथम श्रेणी का टिकट है। हमने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। हालांकि उसके किसी संदिग्ध संगठन से जुड़े होने या संदिग्ध व्यक्ति होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications