बाल ठाकरे की हालत नाजुक, मुंबई के पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द

बालासाहब की तबियत के ताज़ा अपडेट के मुताबिक उन्हें अभी भी ऑक्सिजन पर रखा गया है। उन्हें फेफड़ों से संबंधित बीमारी है। मुंबई के कई बड़े डॉक्टरों की टीम उनका इलाज उनके घर पर ही कर रही है।
बीती रात उनकी हालत को देखते हुए मातोश्री के बाहर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी, जबकि उससे पहले से ही कई बड़ी हस्तियों का आना-जाना शुरू हो चुका था। रात को करीब बारह बजे अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मातोश्री पहूंचे। उनके अलावा मनोहर जोशी के साथ महाराष्ट्र के कई बड़े नेता मातोश्री आये। वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे लगातार वहीं बने हुए हैं।
रात को मातोश्री के बाहर शिवसैनिकों की भीड़ी जमा हो गई। सैंकड़ों शिवसैनिक अपने बालासाहब का हाल लेने यहां पहुंच गये। इसे देखते हुए पुलिस ने मातोश्री के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
साथ ही पूरे मुंबई में पुलिस की व्यवस्था चुस्त रखने के लिये कमिश्नर ने सभी पुलिसवालों की छुट्टी रद्द कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications