दिग्विजय सिंह का ट्वीट- बाल ठाकरे का निधन एक बड़ा आघात

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट (https://twitter.com/digvijaya_28) पर लिखा, "बाला साहब के निधन की खबर सुन कर बहुत दुख पहुंचा। उनकी राजनीतिक विचारधारा को मैंने कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन उनके साहस और बहादुरी के लिये हमेशा याद रखूंगा।"
दिग्विजय का अलगा ट्वीट- उद्धव और ठाकरे परिवार के लिये संवदेना व्यक्त करता हूं।
इतने में जैसे ही दिग्विजय को पता चला कि बाला साहब अभी जीवित हैं, उन्होंने तुरंत ठाकरे परिवार से माफी मांगी।
अगला ट्वीट आया- मैं अपने इन शब्दों के लिये ठाकरे परिवार से माफी चाहता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बाल ठाकरे जल्द ठीक हो जायें।
उसके बाद- राजीप जी मुझे माफ करियेगा, असल में मुंबई से एक दोस्त का फोन आया था, जिसमें यह खबर मिली। मैं माफी चाहता हूं और उनके अच्छे होने की कामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications