'आम' बनेगा केजरीवाल की पार्टी का चुनाव चिंह

अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के अलग होने के बाद अरविंद ने मना कर दिया कि वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। केजरीवाल का कहना है कि हम अन्ना की बहुत इज्जत करते हैं ऐसे में अगर वह चाहते हैं कि हम उनके नाम का प्रयोग न करें तो हम ऐसा ही करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि केजरीवाल की पार्टी का नाम 'आम जनता पार्टी' हो सकता है। जिसकी घोषणा 26 नवंबर को होगी। केजरीवाल ने कहा कि अपनी पार्टी के नाम की घोषणा के बाद वह आईएसी ( इंडिया अगेंस्ट करप्शन) के नाम का प्रयोग नहीं करेंगे।
वैसे पार्टी के चुनाव चिंह के रूप में 'आम' पहले ही पुडुचेरी की पार्टी का एक चुनाव चिंह है। यह एक क्षेत्रीय पार्टी 'पट्टाली मक्कल काठी' का चुनाव चिंह है। हालांकि जैसे -जैसे पार्टी के नाम की घोषणा का वक्त नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे अटकले तेज होती जा रही हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह गांधी टोपी को भी बतौर पार्टी चिंह चुन सकते है क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में गांधी टोपी एक ब्रांड की तरह ही लोकप्रिय हो गयी थी। इस पर टीम केजरीवाल की तरफ से अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है।
आम का फल अपने नाम के अनुरूप ही आमआदमी का फल भी माना जाता है अत: यह पार्टी का चुनाव चिंह हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications