लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर बाल ठाकरे , अमिताभ बच्चन पहुंचे ठाकरे के घर

Bal Thackeray
मुंबई। शिव सेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे की हालत बेहद गंभीर है। सूत्रों की मानें तो बाल ठाकरे बेंटीलेटर पर है और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बाल ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर भारी मात्रा में शिव सैनिक जमा हो गये हैं। वहीं बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन और अभिेषेक बच्‍चन भी बाल ठाकरे के आवास पर पहुंच गये हैं। राज ठाकरे का पूरा परिवार भी मातोश्री में मौजूद है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पूरे मातोश्री को घेर लिया है और डॉक्‍टरों का कहना है कि बाल ठाकरे की हालत बेहद नाजुक है। वहीं पीटीआई के हवाले से भी यह खबर आ रही है कि बाल ठाकरे की हालत बेहद नाजुक है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन शिव सेना के बड़े नेता मातोश्री पहुंच चुके है।

शिव सेना के वरिष्‍ठ नेता रामदास कदम ने शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए यह कहा है कि बाल ठाकरे की हालत नाजुक है और डॉक्‍टरों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बाला साहब की किडनी फेल होने का संदेह भी जताया जा रहा है। हालांकि, डॉक्टर जलील पार्कर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है।

मालूम हो कि शिवसेना के 86 वर्षीय सुप्रीमो बाल ठाकरे पिछले काफी समय से स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का सामना कर रहे हैं, बीते दिनों उन्‍होने भी कहा था कि उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक नहीं है। हालांकि उन्‍होने वेंटिलेटर पर होने की बात से इनकार किया था। हालांकि जो स्थिति मातोश्री की है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि सब कुछ ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+