बढ़ते अपराध के चलते दीवाली से भी डरी सपा सरकार: भाजपा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सर्तकता बरतना बेशक अच्छी बात है। लेकिन दीपावली के अवसर पर पहले से ही तमाम उपद्रवों की आशंका से ग्रस्त होकर गैर पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर देना आश्चर्यजनक है। सरकार ने कई जिलों में शिक्षा विभाग सिंचाई विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियो को भी पुलिस के सहयोग में लगा दिया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसा फैसला इतिहास में पहली बार हुआ। अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती भी आश्चर्यजनक है। दीपावली का उत्सव हर एक घर में अलग-अलग मनाया जाता है कोई सामूहिक आयोजन नही होते। श्री दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द की लम्बी परम्परा है। सभी सम्प्रदाय एक दूसरे के त्योहारों के प्रति सदभाव व आदर रखते रहे है। लेकिन सरकार ने साम्प्रदायिक वैमनस्य बढ़ाया है।
आम जनता का सरकार पर भरोसा नही। इस सरकार का अपने पुलिस व प्रशासनिक तंत्र पर विश्वास नही है। सात माह के कार्यकाल में सरकार व प्रशासन ने आम जनता का विश्वास भी खोया है। सरकार की नीतियाँ जनोन्मुखी नही रही। सरकार ने लगातार सम्प्रादायिक पक्षपात किया है। सरकार के सम्प्रादायिक पक्षपात का ही नतीजा है कि दीपावली जैसे त्योहार के आयोजन पर भी सरकार डरी हुई और भयभीत है। सरकार साम्प्रदायिक पक्षपात छोड़कर ही जन विश्वास की बहाली कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications