यूपी में दिन गर्म लेकिन रातें हुई सर्द

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में तापमान में कमी दर्ज की जायेगी। मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप रहने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है जबकि रात के समय तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने की उम्मीद है।
मौसम का यह मिजाज वैसे तो खूब लुभा रहा है लेकिन दिन की धूप में अभी चुभन है। वैसे गुलाबी ठंड भले ही लोगों को खूब भा रही है लेकिन मौसम के बदलते मिजाज के कारण कई बीमारियां भी होने का खतरा बढ़ गया है। जैसे ही कभी सर्दी तो कभी गर्मी के कारण सर्दी व जुकाम होना आम बात है।
ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि गर्म कपड़े ही पहनकर बाहर निकले। खास तौर पर दुपहिया वाहन से चलने वाले लोग देर शाम व सुबह के समय लापरवाही कतई न करें। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी तक सुबह व शाम ही पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन जल्द ही दिन के तापमान में भी कमी होगी जिसका नतीजा है कि ठंड पडऩी शुरू हो जायेगी।
इस बार ठंड ज्यादा या कम पकडऩे के बारे में तो विभाग स्पष्टï तौर पर कुछ भी नहीं कह रहा है लेकिन अनुमानित तौर पर ठंड सामन्य ही होगी। सुबह शाम हो रही सर्दी से बचने के लिए लोगों ने एहतियातन हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जौकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ के अलावा पिछले 24 घंटे मे वाराणसी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 31.3 डिग्री व कानपुर का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications