कांग्रेस ने देश को अंधेरे में डूबो दिया: ठाकरे
मुंबई। एक बार फिर से शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भले ही दिन प्रतिदिन उनकी सेहत गिर रही हो लेकिन उनके तीखे बयानों में कोई कमी नहीं आयी है। ठाकरे ने शिवसेना के ‘मुखपत्र' सामना में लिखा है कि कांग्रेस ने देश को अंधेरे में डूबो दिया है। इसलिए अगर देश को तरक्की चाहिेए तो उसे कांग्रेस का दामन और हाथ छोड़ना पड़ेगा। ठाकरे का यह बयान दिवाली के मौके पर प्रकाशित हुआ है।
इससे पहले ठाकरे ने केन्द्र सरकार के लिए कहा था कि केंद्र और राज्य से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए क्योंकि यह देश के कैंसर हैं तो वहीं इससे पहले बढ़ती महंगाई के चलते उन्होंमे यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह की तुलना कसाब से की थी।
यही नहीं उन्होंने शरद पवार, सुशील कुमार शिंदे को दशहरे के मौके पर कहा था कि यह दोनों किसी बेताल से कम नहीं हैं। ठाकरे ने कहा था कि कृषि मंत्री शरद पवार और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे तो देश के 'बेताल हैं जो देश की नहीं केवल अपनी चिंता करते हैं।
शिवसेना प्रमुख ने कहा कि देश को ऐसे भूत-प्रेतों से छुटकारा मिलना चाहिए। आज महंगाई, भ्रष्टाचार ने देश को कंगाल कर दिया है। पड़ोसी देश गिद्ध की तरह भारत पर नजरें टिकाये बैठे हैं और देश की सरकार केवल अपनी जेबें भर रही है।













Click it and Unblock the Notifications