सोनिया-मुलायम के रिश्तों में पड़ रही खटाई

मुलायम ने कहा कि गरीबों के घर खाना खाने या उनके घर बैठने से गरीबी दूर नहीं होती। कांग्रेस महासचिव पर यह कटाक्ष करते हुए सपा प्रमुख श्री यादव ने कहा कि हर रोज भूख के कारण गरीबों की जान जा रही है मगर केन्द्र सरकार को इसकी चिंता नहीं है और वह अपनी ही धुन में मगन है।
मुलायम ने देश में बढ़ती गरीबी और भुखमरी के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी की स्थिति यह है कि देश के अन्दर ऐसे कई गांव घर है जहां घरों में दरवाजें नही हैं। महिलाएं को खुले में शौचालय जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं घरों में भी सुरक्षित नहीं है। यहां तक की वह तब ही नहा पाती हैं जब घर का कोई सदस्य दरवाजे के पास उनकी सुरक्षा के लिए खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर जाकर उनके हाथों का बना भोजन करने व उनकी चारपाई पर लेटने से उनकी दयनीय स्थिति में सुधार नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए तमाम योजनाएं शुरू करने का दावा केन्द्र सरकार करती है जबकि स्थिति यह है कि गरीबों के लिए इस सरकार ने कोई कल्याणकारी योजनाएं शुरू नहीं की। मुलायम ने कहा कि मंहगाई चरम पर है। गरीब तो गरीब मध्यमवर्गीय तक ही हालत खराब है। रसोई गैस व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी जारी है, ऐसे में लोगों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मंहगाई को लेकर आमजन इस सरकार से बेहद परेशान है और यह तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस सरकार को जवाब जरूर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications