संघ ने गडकरी को क्लीन चिट नहीं दी: गुरूमूर्ति

जैसे ही इस मामले ने तूल पकड़ा गुरूमूर्ति ने अपने बयान को ट्वीटर से हटा लिया और कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। आपको बता दें कि 6 नवंबर को भाजपा ने अपने अध्यक्ष नीतीन गडकरी को क्लीन चिट दे दी थी। बीजेपी ने यह फैसला कोरग्रुप की बैठक के बाद सुनाया था। भाजपा ने कहा था कि गडकरी ने कुछ भी गलत नहीं किया है इसलिए पार्टी उनके साथ है।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नीतीन गडकरी के ऊपर किसानो की जमीन हथियाने का आरोप है इसलिए उनके इस्तीफे की मांग भाजपा के सदस्य ही कर रहे हैं। सांसद रामजेठमलानी ने जहां उनसे सीधे तौर पर इस्तीफा मांगा था वहीं उनके बेटे सांसद महेश जेठमलानी पार्टी की कार्यकारिणी सदस्यता से सिर्फ इसलिए इस्तीफा दिया था क्योंकि वो किसी भ्रष्टाचारी और अहंकारी के नीचे काम नहीं करना चाहते थे।
संघ ने पहले कहा था कि गडकरी पर बीजेपी एक्शन ले लेकिन अब गुरूमूर्ति के बयान ने बहुत से सवालों को जन्म दे दिया जिसमें मुख्य तौर पर यह प्रश्न है कि क्या भाजपा, संघ के खिलाफ जाकर गडकरी को बचा रही है। हालांकि भाजपा ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications