कांग्रेस ने 2014 चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है: दिग्विजय सिंह
नई
दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है जिसके लिए उम्मीदवारों को चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि उन्होने यह भी आशंका जताई है कि यह चुनाव अगले वर्ष भी हो सकते है। उन्होने बताया कि अभी दो दिन पहले सूरजकुंड में हुई मीटिंग में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं से संसदीय चुनावों के लिये तैयार रहने के लिए कहा है साथ ही मंत्रियों से यह भी आह्वान किया है कि सन 2009 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किये गये वादों को जल्द पूरा करें। id="toptextpromo">मध्यप्रदेश
के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह के अनुसार सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से अपील की है कि अगर अगले चुनाव में जीत हासिल करनी है तो जनता के साथ फिर से सम्पर्क स्थापित करना होगा। कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का बचाव करते हुए उन्होने कहा कि हम खुद मजबूत लोकपाल बिल लाना चाहते हैं। उन्होने सपा और बसपा के कांग्रेस के समर्थन पर कहा कि मैं समाज वादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का बहुत सम्मान करता हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि संसदीय चुनाव में वह कांग्रेस का समर्थन करेंगी। मुझे पूरा यकीन है कि हम उन्हें अपनी नीतियों पर राजी करने में सफल रहेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>क्या
लोकसभा चुनाव में खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश का मुद्दा उठाया जाएगा, के जवाब में उन्होने कहा कि हमने हमेशा ही सकारात्मक मुद्दे उठाये हैं। इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे। हालांकि 22 नवंबर से प्रारम्भ होने वाले शीतकालीन सत्र में रिटेल और भ्रष्टाचार मुद्दे के उठाये जाने के पूरे आसार हैं। उन्होने यह भी कहा कि सूरजकुंड में हुई दो दिवसीय बैठक के बाद 'आल इंडिया कांग्रेस कमेटी' की अगली बैठक 2013 में होगी। जिसमें आगे की रणनीतियां तय की जाएंगी।











Click it and Unblock the Notifications