भारत दौर पर आईं सू ची ने की मनमोहन सिंह से मुलाकात

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। म्‍यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सू ची ने आज भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। सू ची लंबे समय बाद भारत के दौर पर आईं और वह 18 नवंबर तक भारत में ही रहेंगी। भारत आने के बाद सू ची ने आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पद उनकी समाधी पर फूल चढ़ाया और जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल में वह लेक्‍चर भी देंगी।

Aung San Suu Kyi meets Manmohan Singh

मालूम हो कि सू ची भारत में ही रहकर पढ़ी लिखी हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सू ची ने बताया कि उनको इस यात्रा से कुछ खास उम्‍मीद नहीं है और वो सिर्फ अपनी पुरानी यादें ताजा करने भारत आईं हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सू ची ने कहा कि 'अगर मुझे भारत सरकार से कोई खास उम्मीद होगी भी तो मैं उसके बारे में मीडिया में बात नहीं करुगीं।' उल्‍लेखनीय है कि सू ची को 1993 में जवाहर लाल नेहरू अवॉर्ड फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग से सम्मानित किया गया था।

उस समय वह म्यांमार की सैनिक सरकार द्वारा अपने घर में नजरबंद रखीं गई थीं। शुक्रवार को दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है। गौरतलब है कि सू ची ने अपनी मां डॉ खीन यी के भारत में राजदूत नियुक्त रहने के दौरान अपने जीवन के कुछ साल यहां बिताए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+