दीवाली पर उत्‍तर प्रदेश की सुरक्षा कड़ी

Police
लखनऊ। दीपावली के दौरान कोई अनहोनी न घटने पाये इसको लेकर चाक-चौबन्द व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसे लोग सामाजिक सदभाव बिगाडऩे में सफल न होने पाये। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने विभाग से सम्बन्धित व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कहा।

उन्होंने इस अवसर पर यातायात व्यवस्था ठीक रखने और पर्याप्त विद्युत आपूॢत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। श्री यादव ने दीपावली त्यौहार के लिए पटाखों के निर्माण, उनके परिवहन एवं बिक्री व्यवस्था के लिए पूर्व में दिए गए व्यापक दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में कहा कि पटाखों की बिक्री की व्यवस्था खुले स्थान पर भीड़-भाड़ से दूर की जाए जिससे कि किसी दुर्घटना की स्थिति में आवशयक कार्रवाई करने में असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने पटाखों द्वारा पर्यावरण को होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कम से कम एवं निर्धारित समय तक ही पटाखों के प्रयोग करने की भी लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी सतर्कता बरती जाए क्योंकि पटाखों का प्रयोग करते समय कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता भी पड़ती है।

मिलावटखोरों पर सख्‍ती, बिजली की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था

वहीं मुख्‍यमंत्री ने मिलावटखोरी के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। किसी को भी जनता के स्वास्थय से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी के विरूद्ध सतर्कता केवल त्यौहार के समय में ही नहीं बल्कि लगातार बरती जानी चाहिए।

दीपावली के दौरान बिजली की समस्या न रहे इसके लिए भी उन्होंने पावर कारपोरेशन को विशेष तैयारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक विद्युत आपूर्ति की जाये और आपूर्ति व्यवस्था में कहीं खराबी आने पर शीघ्र सुधार किया जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+