पीएम बनने की फिराक में एंटी गडकरी कैंपेन चला रहे हैं मोदी: वैद्य
अहूमदाबाद। पिछले कुछ दिनों से जो खबरें सामने आ रही हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी में फूट पड़ चुकी है। रामजेठ मलानी की पार्टी विरोधी बयान अभी शांत भी नहीं हुई थी कि आरएसएस के वरिष्ठ नेता एमजी वैद्य ने अपने ब्लॉग में यह लिखकर सनसनी फैला दी है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के ख़िलाफ़ पार्टी के भीतर से प्रचार चल रहा है।

वैदय ने अपने ब्लॉक में लिखा है कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि जबतक गड़करी हैं उनकी यह हसरत पूरी नहीं हो सकती। वैद्य ने लिखा है कि आडवाणी और गडकरी प्रधानमंत्री होने के लिए मना कर चुके हैं जबकि मोदी ने यह बात नहीं कही है। वैद्य का कहना है कि अगर रामजेठ मलानी को कोई समस्या है तो उन्हें यह बात पार्टी के भीतर रखनी चाहिए। बड़े नेताओं से बात करनी चाहिए ना कि सार्वजनिक कर चर्चा बंटोरनी चाहिए।
वैद्य ने अपने ब्लॉक में लिखा है कि भाजपा को अभी अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं करना चाहिए। एमजी वैद्य ने जसवंत सिंह यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को सलाह दी है कि अगर उन्हें इतनी नाराज़गी है तो वह महेश जेठमलानी की तरह पार्टी से इस्तीफा दे दें। वैद्य के ब्लॉक को जानने के बाद यह साफ हो रहा है वह गड़करी के समर्थन में हैं।
मोदी को आड़े हाथों लेते हुए वैद्य ने लिखा है कि मोदी गडकरी के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। वैद्य ने अपने ब्लॉक में लिखा है कि मोदी को लगता है कि गडकरी उनके प्रधानमंत्री बनने की राह में रोड़ा बन रहे है और यही कारण है कि वो गडकरी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications