मेरा स्वास्थ्य अब सही है: बाल ठाकरे

मेरे स्वास्थ्य में थोड़ा सा ढ़ीलापन आया है लेकिन ऐसा नहीं है कि यह पूरी तरह गिर गया है। मुझे अब भी कृत्रिम सांस की आवश्यकता नहीं है। बाल ठाकरे ने यह बातें उन कयासों के जवाब में कही जिसमें कहा जा रहा था कि ठाकरे की हालत बहुत नाजुक है। इसके पहले असमय शिवसेना की मीटिंग होने से भी उनके स्वास्थ्य के खराब होने की बातें की जा रही थी।
अभी कल ही खबरें आ रही थी कि बाल ठाकरे आंतों और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे है और उन्हें डॉक्टरों की एक विशेष टीम की निगरानी में रखा गया है। कल सुबह राज ठाकरे ने भी लोगों से कहा कि बाला साहब की तबियत पूरी तरह ठीक है आप अफवाहों पर ध्यान न दें।












Click it and Unblock the Notifications