बाल ठाकरे ठीक, अफवाहों पर ध्यान न दें लोग: राज

रात को खबर आयी कि 86 वर्षीय बाल ठाकरे की हालत काफी नाजुक है। वे फेफड़ों और आंतों की बीमारी से जूझ रहे हैं। खबर आयी कि डॉक्टरों की एक विशेष टीम की निगरानी में उन्हें रखा गया है।
सुबह राज ठाकरे ने कहा कि उनकी तबियत थोड़ी बिगड़ी जरूर थी, लेकिन अब वो बिलकुल ठीक हैं। राज ठाकरे ने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो बालासाहब के स्वास्थ्य के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।"
शनिवार की सुबह बाल ठाकरे से मिलने के लिये राज बांद्रा स्थित ठाकरे आवास मातोश्री भी गये थे। उस दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अपने पति देवी सिंह शेखावत के साथ वहां पहुंची थीं। तीनों ने करीब 10 मिनट तक बाल ठाकरे से मुलाकता की और उनके हाल चाल लिये। खबर है कि उस दौरान शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी वहां उपस्थित थे।
ठाकरे के स्वास्थ्य पर लोगों की नज़रें इसलिये टिकी हुई हैं, क्योंकि दो सप्ताह पहले शिवसेना की रैली में उन्हें आना था, लेकिन वो नहीं पहुंच सके थे। वहां मंच पर उनके भाषण का वीडियो दिखाया गया था, जिसमें वो काफी अस्वस्थ्य से दिख रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications