मां को पीटने पर बेटे ने की पिता की हत्‍या

A son killed his father in Lucknow
लखनऊ। शराब के नशे में पिता ने जब मां को पीटना शुरू किया तो कमरे में बैठा मां का लाडला दिनेश यह सब देख नहीं पाया। कुछ ही देर में उसे गुस्सा आ गया और उसने अपने बेरहम बाप की हॉकी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बेटे द्वारा पिता की हत्या किए जाने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में गयी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ मोहनलालगंज जनक प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि नगराम के कुशभिटा गांव में रहने वाला रामखिलावन(55) मजदूरी करता था। रामखिलावन के साथ उसकी पत्नी श्रीमती और बेटा दिनेश रहता था। रामखिलावन आए दिन शराब पीकर आता था तथा किसी न किसी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी रामखिलावन शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पर उस वक्त पत्नी और बेटा मौजूद थे। रामखिलावन और श्रीमती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में चूर रामखिलावन ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मां को मार खाता देख दिनेश से रहा नहीं गया। उसने विरोध करने की कोशिश की पर रामखिलावन पत्नी को पीटने से नहीं माना। पिता की इस हरकत पर दिनेश ने हॉकी उठायी और पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिये। सिर पर चोट लगने से रामखिलावन मौके पर ही मर गया। परिवार के लोगों को घटना के बाद लगा कि शायद रामखिलावन जीवित है यह सोचकर परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक रामखिलावन दम तोड़ चुका था। इसके बाद वह लोग उसके शव को लेकर वापस घर लौट आये।

इस बीच पूरे गांव में दिनेश द्वारा पिता की हत्या करने की खबर फैल गयी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने छानबीन के बाद रामखिलावन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी दिनेश को देर रात को ही गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+