केजरीवाल का चौथा शिकार कौन, खुलासा आज

अरविंद ने इससे पहले तीन बार ऐसे ही प्रेस वार्ता की है और तीन लोगों को बेनकाब किया है जिसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी और उद्दोगपति मुकेश अंबानी शामिल है। तीनों ही लोगों को केजरीवाल के मुद्दे पर सफाई पेश करनी पड़ी है। इसलिए आज की प्रेसवार्ता पर भी सबकी निगाहें लगी हुई हैं।
अरविंद केजरीवाल की ओर से इस मामले में कोई संकेत तो नहीं दिये गये हैं लेकिन फिर भी उनकी टीम की सुगबुगाहट कहती है कि आज का नाम भी देश की बड़ी हस्ती हो सकती है। राबर्ट वाड्रा के मुद्दे पर जहां हरियाणा सरकार की ओर से वाड्रा को क्लीन चिट मिल गयी है वहीं गडकरी के मुद्दे पर भाजपा ने भी केजरीवाल को लताडा़ है और मुकेश अंबानी ने भी केजरीवाल के आरोपों को बकवास कहा है।
लेकिन फिर भी केजरीवाल खुलासे पर खुलासे कर रहे हैं जो उनकी राजनीति और देश को किस ओर ले जाती है इस बात का फैसला आने वाला वक्त करेगा। फिलहाल तो सबको दिन के डेढ़ बजे का इंतजार है जब केजरीवाल प्रेस वार्ता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications